विश्व

पनामा विश्वविद्यालय परिसर में बंदूकधारी ने छात्रों के समूह पर गोलीबारी की, एक की मौत

Bharti Sahu 2
8 Jun 2024 1:25 AM GMT
पनामा विश्वविद्यालय  परिसर में बंदूकधारी ने छात्रों के समूह पर गोलीबारी की,  एक की मौत
x
Panama: पनामा विश्वविद्यालय के एक परिसर में शुक्रवार अज्ञात बंदूकधारी ने छात्रों के एक समूह पर गोलीबारी की। इस घटना में एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। स्कूल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के रेक्टर एडुआर्दो फ्लोरेस सी ने एक्स पर बताया कि गोलीबारी की घटना तब हुई जब कृषि विज्ञान के छात्रा राजधानी से करी ढाई सौ किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में वेरागुआस में विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में फील्ड वर्क कर रहे थे। क्षेत्रीय परिसर के निदेशक पेड्रो समानिएगो वहां मौजूद थे जब गोलीबारी हुई। हालांकि उन्होंने गोलीबारी नहीं देखी। समानिएगो ने कहा कि व्यक्ति सुबह 11 बजे के करीब प्रथम वर्ष के छह छात्रों के एक समूह के पास पहुंचा और बिना एक शब्द कहे गोली चला दी। एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य को गोली लगी और वह घायल हो गया।
Next Story