विश्व

बंदूकधारी ने मस्जिद में की फायरिंग, 6 नमाजियों की मौत

jantaserishta.com
30 April 2024 4:46 PM IST
बंदूकधारी ने मस्जिद में की फायरिंग, 6 नमाजियों की मौत
x
एक घायल हो गया।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में बंदूकधारी ने एक मस्जिद में फायरिंग की। गोली लगने से कम से कम छह नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के अनुसार, एक अज्ञात बंदूकधारी ने सोमवार शाम गुजारा जिले में स्थित मस्जिद के अंदर नमाजियों पर फायरिंग की।
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने हमले की निंदा की है। साथ ही अपराधियों की पहचान करने और जांच की तत्काल जरूरत पर जोर दिया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
गौरतलब है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्ज़ा करने के बाद से युद्धग्रस्त देश में हमलों में काफी कमी आई है। हालांकि, तथाकथित इस्लामिक स्टेट की शाखाएं अभी भी देश में सक्रिय मानी जाती हैं और समय-समय पर हमलों का दावा भी करती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story