विश्व

बंदूकधारी ने की स्टोर में 3 लोगों की हत्या

jantaserishta.com
27 Aug 2023 8:50 AM IST
बंदूकधारी ने की स्टोर में 3 लोगों की हत्या
x
फिर खुद को मार डाला।
न्यूयॉर्क: फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक बंदूकधारी ने नस्लीय रूप से प्रेरित हमले में तीन लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को मार डाला। शहर के शेरिफ ने यह जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, श्वेत बताए जा रहे और लगभग 20 साल के आसपास के व्यक्ति ने एक जनरल स्टोर में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी।
शेरिफ टी.के. वाटर्स ने शनिवार को कहा कि बंदूकधारी ने दो पुरुषों और एक महिला की हत्या की। मेयर डोना डीगन ने कहा कि यह नस्लवादी घृणा से प्रेरित अपराध है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शेरिफ ने कहा कि शूटर, जिसका अभी तक आधिकारिक तौर पर नाम नहीं बताया गया है, के पास एक हल्की अर्ध-स्वचालित राइफल और एक हैंडगन था।
माना जाता है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। एफबीआई ने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है, इसे वह घृणा अपराध मान रही है। जैक्सनविले की मेयर डोना डीगन ने स्थानीय टीवी चैनल डब्ल्यूजेएक्सटी से कहा कि सामूहिक गोलीबारी को सहना वाकई मुश्किल है। गन वायलेंस आर्काइव वेबसाइट के अनुसार, इस साल अब तक अमेरिका में गोलीबारी से 28 हजार से अधिक मौतें हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story