
x
मचा हड़कंप.
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने कहा है कि एक स्कूटर सवार बंदूकधारी ने गोलीबारी करते हुए 87 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। जिसमें तीन अन्य लोग घायल हाे गए।
एनवाईपीडी आयुक्त एडवर्ड कैबन के अनुसार, 25 वर्षीय शूटर स्कूटर चला रहा था। उसने न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन और क्वींस बोरो में चार लोगों पर गोलीबारी की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की घटनाएं दोपहर अलग-अलग स्थानों पर हुईं। आरोपी बंदूकधारी को दोपहर में ही पकड़ लिया गया। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की है। एनवाईपीडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में 2023 की पहली छमाही में शूटिंग की 482 घटनाएं दर्ज की गईं।
Tagsन्यूयॉर्क सिटी पुलिसन्यूयॉर्कन्यूयॉर्क न्यूज़न्यूयॉर्क में फायरिंगफायरिंगमौतnew york city policenew yorknew york newsfiring in new yorkfiringdeath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





