विश्व

टेक्सास में बंदूकधारी ने 4 लोगों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Subhi
6 Feb 2022 12:40 AM GMT
टेक्सास में बंदूकधारी ने 4 लोगों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
x
टेक्सास राज्य में एक बंदूकधारी ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले आत्महत्या कर ली। घटना में मारे गए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

टेक्सास (Texas) राज्य में एक बंदूकधारी (Gumman) ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले आत्महत्या कर ली। घटना में मारे गए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोर्सिकाना (Corsicana) पुलिस प्रमुख राबर्ट जानसन (Robert Johnson) ने 'कोर्सिकाना डेली सन' को बताया कि डलास के दक्षिण में लगभग 80 किलोमीटर दूर कोर्सिकाना में रात को गोलीबारी हुई और गोलीबारी की एक अन्य घटना कोर्सिकाना के पश्चिम में करीब 32 किलोमीटर दूर फ्रास्ट में हुई।

जानसन ने बताया कि मृतकों में कोर्सिकाना का एक पुरुष तथा एक महिला और फ्रास्ट में एक पुरुष तथा एक बच्चा शामिल है। कोर्सिकाना में गोलीबारी में दो लोग घायल भी हुए हैं और फ्रास्ट में तीसरा व्यक्ति घायल हुआ है।आथोरिटी की तरफ से मृतकों के नाम और उम्र को सार्वजनिक नहीं किया गया है। जानसन ने बताया कि संदिग्ध की गाड़ी जीपीएस की मदद से मिली और इसके इंजन को बंद करने के लिए पुलिस ने मानिटरिंग सर्विस की मदद ली।

जानसन ने आगे बताया कि अधिकारियों ने उस संदिग्ध व्यक्ति को खोजने के लिए वाहन का पता लगाया। संदिग्ध के सिर पर साफ तौर से बंदूक की गोली का एक घाव था बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। संदिग्ध बंदूकधारी का नाम भी जारी नहीं किया गया है।


Next Story