विश्व

अमेरिका में बंदूक हिंसा के मामले बढे, 10 लोग घायल एक की मौत

Neha Dani
5 Jun 2022 4:17 AM GMT
अमेरिका में बंदूक हिंसा के मामले बढे, 10 लोग घायल एक की मौत
x
विभाग ने कहा कि जॉनसन को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

चेस्टरफील्ड: चेस्टरफील्ड के रिचमंड शहर के निकट कहा है, जहां शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि पुलिस वर्जीनिया के चेस्टर में रात करीब 9.38 बजे हुई गोलीबारी की घटना को लेकर काम कर रही है।

स्थानीय समाचार प्रतिष्ठानों ने बताया कि गोलीबारी की घटना एक पार्टी में हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को बंदूक की गोली के घाव से पीड़ित एक व्यक्ति दिखा जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पांच अन्य लोगों को भी गोली लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं लेकिन उन्हें गोली नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है। चेस्टर, रिचमंड से लगभग 24 किलोमीटर दूर है।
टेक्सास में पार्टी के दौरान गोलीबारी
वहीं दूसरी घटना अमेरिका के वेस्ट टेक्सास में शनिवार को एक पार्टी के दौरान हुई जहां गोलीबारी में पांच किशोर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोकोरो के पुलिस प्रमुख डेविड बर्टन ने कहा कि 16 से 18 साल की आयु के किशोर मेक्सिको सीमा पर एल पासो के निकट सोकोरो में शनिवार को एक घर में पार्टी कर रहे थे, वहां लगभग 100 लोग मौजूद थे। बर्टन ने बताया कि आयोजकों के अनुसार दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी शुरू हुई।
कुत्ते और उसके मालिक को मारी गोली
वहीं, शिकागो में एक सुरक्षाकर्मी और उसके कुत्ते को गोली मारने के लिये एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना में सुरक्षाकर्मी और उसका कुत्ता दोनों घायल हो गए थे। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिकागो पुलिस विभाग ने कहा कि टेरियन जॉनसन (19) के खिलाफ हत्या के प्रयास, हथियारबंद लूट के प्रयास और पशु अत्याचार के आरोप लगाए गए हैं। विभाग ने कहा कि जॉनसन को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Next Story