विश्व

हाईस्कूल के फुटबॉल खिलाड़ियों पर बंदूक से हमला, 1 की मौत, 3 घायल

jantaserishta.com
28 Sept 2022 9:40 AM IST
हाईस्कूल के फुटबॉल खिलाड़ियों पर बंदूक से हमला, 1 की मौत, 3 घायल
x
फुटबॉल खेल के दौरान झगड़े के बाद किया गया।
वाशिगंटन (आईएएनएस)| अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में एक हाईस्कूल के बाहर कुछ लोगों ने फुटबॉल खिलाड़ी पर बंदूक से हमला कर दिया, जिसमें एक खिलाड़ी की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। स्थानीय समयानुसार, रॉक्सबोरो हाईस्कूल के बाहर यह हमला मंगलवार की शाम 4:30 बजे एक फुटबॉल खेल के दौरान झगड़े के बाद किया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी एक वाहन में सवार लोगों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने दो 14 वर्षीय, एक 17 वर्षीय और एक अन्य पीड़ित को बंदूक की गोली के घायल पाया।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 14 साल के एक किशोर को बाद में मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में फिलहाल कोई गिफ्तारी नहीं हुई है।
गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल अब तक पूरे अमेरिका में बंदूक से हिंसा के कारण 1,200 से अधिक बच्चों और किशोरों सहित लगभग 33,000 लोग मारे गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story