विश्व

गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, नाई ने किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो

jantaserishta.com
15 Sept 2022 12:46 PM IST
गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, नाई ने किया कुछ ऐसा...देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हालांकि, इस रिकॉर्ड की वजह से उन्हें यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं.
नई दिल्‍ली: महज 47 सेकंड... और शख्‍स के बाल कट गए. इसके साथ ही सुपरस्‍पीड से बाल काटने वाले नाई (हेयरड्रेसर) का नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया.
जिस हेयरड्रेसर ने यह कारनामा अपने नाम किया वह एथेंस (ग्रीस) के रहने वाले हैं. हालांकि, इस रिकॉर्ड की वजह से उन्हें यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं.
गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज हुए इस हेयर कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. Konstantinos Koutoupis नाम के हेयर ड्रेसर ने 47 सेकंड में बाल काट दिए. इसके साथ ही ट्रिमर की मदद से सबसे तेज बाल काटने का रिकॉर्ड उन्‍होंने अपने नाम कर लिया.
गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी इस वीडियो को शेयर किया गया. इस वीडियो का कैप्‍शन था- 'क्‍या जल्‍दी से अपने बाल ट्रिम करवाना चाहते हैं...45 सेकंड में ट्रिम करवाना कैसा रहेगा?
Konstantinos Koutoupis ने हेयर कटिंग का पूरा प्रोसेस 47.17 सेकंड में किया. हेयर ड्रेसर ने पहले से पूरी तैयारी की थी.
वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्‍स के टैलेंट की तारीफ करते हुए नजर आए. हालांकि, कुछ लोगों ने इस रिकॉर्ड की आलोचना भी की.
एक शख्‍स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जो हेयर कटिंग की गई है, वह कहीं से भी शालीन और उचित नहीं लग रही है, मुझे तो लगा था कि जब हेयरकटिंग खत्‍म होगी तो जिस शख्‍स ने बाल कटवाए हैं, वह देखने में अच्‍छा लगेगा. पर जो शख्‍स बाल कटवा रहा था, वह खुद भी खुश नजर नहीं आ रहा है.'
वहीं, एक और शख्‍स ने कमेंट करते हुए लिखा कि गिनीज के कई रिकॉर्ड समझ से परे होते हैं. आखिर गिनीज वाले इतने पक्के कैसे हो सकते हैं कि दुनिया में कोई और इतनी तेजी से बाल नहीं काट पाता होगा.
वीडियो में गिनीज से जुड़े अधिकारी हेयरकटिंग के बाद स्‍केल से बाल नापते हुए भी दिखे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story