
x
Bijing बीजिंग। 2025 'बेल्ट एंड रोड' मीडिया समुदाय शिखर मंच रविवार को दक्षिणी चीन के क्वांगतोंग प्रांत के यांगच्यांग शहर में आयोजित किया गया। 'बुद्धिमान मीडिया युग में समुद्री रेशम मार्ग का नवीनीकरण' विषय पर आयोजित इस मंच में 20 देशों और क्षेत्रों के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संगठनों, संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों, विद्वानों और सांस्कृतिक एवं तकनीकी नवाचार उद्यमों के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने इसके उद्घाटन में संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है कि 'बेल्ट एंड रोड' के सह-निर्माण का उद्देश्य विकास की खोज करना, उभय जीत सहयोग की वकालत करना और आशा का संचार करना है। हाल के वर्षों में, 'बेल्ट एंड रोड' पहल बुनियादी ढांचे की 'हार्ड कनेक्टिविटी' और नियमों व मानकों की 'सॉफ्ट कनेक्टिविटी' से लोगों के बीच 'हार्ड कनेक्टिविटी' में विकसित हो गई है और इसकी पहुंच लगातार व्यापक होती जा रही है।
चीन में सुधार और खुलेपन के अग्रणी और प्रयोगात्मक क्षेत्र के रूप में क्वांगतोंग प्रांत राष्ट्रपति शी चिनफिंग के रणनीतिक खाके का अनुसरण करते हुए, 'बेल्ट एंड रोड' पहल में गहराई से एकीकृत हो रहा है और आधुनिकीकरण में निरंतर नए परिणाम प्राप्त कर रहा है। शन हाईश्योंग ने यह भी कहा कि आज विश्व शांतिपूर्ण नहीं है और हमें 'शांतिपूर्ण सहयोग, खुलेपन और समावेशिता, आपसी सीख और पारस्परिक लाभ' की सिल्क रोड भावना को बढ़ावा देने की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। चाइना मीडिया ग्रुप सभी देशों के मित्रों के साथ मिलकर 'चार वैश्विक पहलों' को लागू करना चाहता है, चीनी शैली के आधुनिकीकरण के नए अवसरों को साझा करते हुए अनिश्चित विश्व में अधिक निश्चितता लाने के लिए बुद्धि और शक्ति का योगदान देने को तैयार है।
उधर, केन्या राष्ट्रीय मीडिया गवर्नेंस काउंसिल के अध्यक्ष, जोसेफ मीना मुरुरी ने अपने भाषण में कहा कि डिजिटल तकनीक सूचना के उत्पादन, प्रसार और प्राप्ति के तरीके को नया रूप दे रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 'बेल्ट एंड रोड' पहल मीडिया नवाचार के लिए एक सेतु का काम करेगी, अफ्रीका के जीवंत बाजार को चीन की तकनीकी ताकत के साथ जोड़कर संयुक्त रूप से सामग्री प्रसारण चैनल बनाएगी, विविध आवाजों को बढ़ावा देकर सांस्कृतिक बाधाओं को दूर करेगी, और एक ऐसा मीडिया समुदाय तैयार करेगी जो सूचना का संचार करने, रचनात्मकता को प्रेरित करने और आम सहमति बनाने में सक्षम हो। मुख्य मंच और थिंक टैंक गतिविधियों के दौरान, सरकारी विभागों, मीडिया, अनुसंधान संस्थानों और संबंधित उद्योगों के प्रतिनिधियों ने विचारों का आदान-प्रदान किया और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, एआईजीसी के भविष्य के विकास और इसके औद्योगिक अनुप्रयोगों जैसे विषयों पर चर्चा की।
बता दें कि 'बेल्ट एंड रोड' मीडिया समुदाय की स्थापना वर्ष 2016 में चाइना मीडिया ग्रुप के मार्गदर्शन में और चाइना इंटरनेशनल टेलीविजन कॉर्पोरेशन द्वारा की गई थी। यह पांच महाद्वीपों के कई देशों के मीडिया संस्थानों का एक संयुक्त प्रयास है और 'सिल्क रोड' को केंद्र में रखकर दुनिया का पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन मीडिया गठबंधन है जो सभी मीडिया के लिए खुला है। वर्तमान में, इसके सदस्यों में 64 देशों और क्षेत्रों के 149 मुख्यधारा मीडिया आउटलेट और अन्य संगठन शामिल हैं, जो राष्ट्रीय मीडिया के बीच फिल्म और टेलीविजन आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करते हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





