विश्व

ग्रीस में 21 मई को आम चुनाव होंगे

jantaserishta.com
29 March 2023 10:57 AM IST
ग्रीस में 21 मई को आम चुनाव होंगे
x
एथेंस (आईएएनएस)| यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने घोषणा की है कि आम चुनाव 21 मई को होंगे। उन्होंने मंगलवार को एक कैबिनेट बैठक के दौरान कहा, आम चुनाव चार साल के कार्यकाल के अंत में होंगे, जैसा कि मैंने शुरू से ही वादा किया था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि यदि चुनाव के दूसरे दौर की आवश्यकता होती है, तो यह जुलाई की शुरूआत में होगा।
सत्तारूढ़ रूढ़िवादी न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने जुलाई 2019 में हुए चुनावों में जीत हासिल की और हाल के सभी जनमत सर्वेक्षणों में आगे चल रही है।
हालांकि, अधिकांश राजनीतिक विश्लेषकों का अनुमान है कि जिस तरह से ग्रीक चुनावी प्रणाली काम करती है, उसके कारण संसदीय बहुमत हासिल करना मुश्किल होगा।
दूसरा दौर एक अलग चुनावी कानून के तहत आयोजित किया जाएगा, जो जीतने वाली पार्टी के लिए अतिरिक्त सीटों का प्रावधान करता है।
आगामी चुनावों में संसद की सभी 300 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story