विश्व

यूक्रेन और रूस के बीच जारी है महायुद्ध, अब 10 लोगों की जान गई

jantaserishta.com
25 Dec 2022 9:40 AM IST
यूक्रेन और रूस के बीच जारी है महायुद्ध, अब 10 लोगों की जान गई
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
रूसी सैनिक यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं.
कीव: ये साल खत्म होने को है, लेकिन रूस और यूक्रेन की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आलम ये है कि रूसी सैनिक यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक रूस के ताजा हमले यूक्रेन के शहर खेरसॉन में किए गए हैं. इस अटैक में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 58 लोग घायल हो गए हैं. यूक्रेन ने रूस के इस अटैक की निंदा की है.
मास्को समर्थक एक अधिकारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना को दोष देने के लिए हमले की शुरुआत की थी. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने जलती हुई कारों, टूटी हुई खिड़कियों और लाशों से पटी सड़कों को फोटो शेयर की हैं.
जेलेंस्की ने कहा कि कुछ सोशल नेटवर्क इन तस्वीरों को संवेदनशील सामग्री के रूप में चिह्नित करेंगे. लेकिन यह संवेदनशील सामग्री नहीं है, यह यूक्रेन और यूक्रेनियन का वास्तविक जीवन है. साथ ही कहा कि ये सैन्य सुविधाएं नहीं हैं. यह आतंक है. डराने और आनंद के लिए हत्याएं की जा रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story