विश्व

सरकारी बलों के गोदाम में विस्फोट, प्रशासन ने हौथी विद्रोहियों को ठहराया जिम्मेदार

jantaserishta.com
8 Nov 2022 1:59 PM IST
सरकारी बलों के गोदाम में विस्फोट, प्रशासन ने हौथी विद्रोहियों को ठहराया जिम्मेदार
x

DEMO PIC 

सना (आईएएनएस)| मारिब में यमन के सरकारी बलों के एक हथियार गोदाम में कई विस्फोट हुए। एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि सोमवार की रात घनी आबादी वाले इलाके के पास गोदाम में हुए विस्फोटों से आग लग गई। जिसके चलते इलाके में रहने वाले कई परिवारों को वहां से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने हौथी विद्रोहियों पर यमनी सरकारी बलों के तीसरे क्षेत्रीय सैन्य कमान के हथियारों के गोदाम पर हमला करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोटों में कई लोग घायल हुए और मारे गए। हालांकि अभी हताहतों की सही संख्या सामने नहीं आई है।
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एंबुलेंस के जरिए घायलों को पास के सरकारी नियंत्रण वाले सार्वजनिक अस्पतालों में ले जाया गया।
अभी तक हौथी विद्रोहियों ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यमन में सरकारी बलों के खिलाफ हौथी हमलों की संख्या में वृद्धि ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने पिछले हफ्ते कहा कि उसने दक्षिणी क्षेत्रों में प्रमुख उत्पादन सुविधाओं के आसपास एहतियाती सुरक्षा उपायों को कड़ा करना शुरू कर दिया है।
यमन 2014 के अंत से गृहयुद्ध में फंसा हुआ है। ईरान समर्थित हौथी समूह ने कई उत्तरी शहरों पर धावा बोल दिया और सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिया।
युद्ध ने दसियों हजार लोगों की जान ली है, 4 मिलियन विस्थापित हुए हैं, और देश को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story