विश्व

सरकार पर लगा जुर्माना! 28 साल जेल में बिताए शख्स को मिलेंगे 72 करोड़, कोर्ट ने सुनाया फैसला, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
3 Jan 2021 3:50 PM IST
सरकार पर लगा जुर्माना! 28 साल जेल में बिताए शख्स को मिलेंगे 72 करोड़, कोर्ट ने सुनाया फैसला, जाने पूरा मामला
x
गवाह ने झूठ बोलकर फंसा दिया था.

अमेरिका में एक अश्वेत शख्स को उस अपराध के लिए 28 साल जेल में बंद रखा गया जिसे उसने अंजाम ही नहीं दिया था. अब सरकार की ओर से हर्जाने के तौर पर इस व्यक्ति को 71.6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला...

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हत्या के एक मामले में चेस्टर हॉलमैन नाम के व्यक्ति को जेल में बंद कर दिया गया था. मामले का जब सच उजागर हुआ तो 2019 में चेस्टर को जेल से छोड़ दिया गया.
जांच के दौरान पता चला था कि मामले के अहम गवाह ने 1991 में झूठ बोलकर चेस्टर को फंसा दिया था. बाद में गलत सजा के लिए चेस्टर ने राज्य सरकार पर मुकदमा दायर किया था.
बुधवार को फिलाडेल्फिया प्रशासन ने मुआवजे की राशि का ऐलान किया. हालांकि, दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते में सरकार या सरकार के किसी कर्मचारी ने गलती नहीं मानी है.
फिलाडेल्फिया के मेयर जिम केन्नी ने कहा कि समझौता ठीक है, लेकिन किसी की आजादी की कोई कीमत नहीं हो सकती है. वहीं, चेस्टर ने कहा कि 28 साल के बाद आजादी वापस मिलने का अनुभव कड़वा है और सुखद भी. चेस्टर ने कहा कि उनकी तरह काफी लोग दशकों तक जेल में बंद रहते हैं और महज सच सामने लाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story