विश्व

सरकारी कर्मचारियों की बस में विस्फोट, 7 की मौत

Nilmani Pal
6 Dec 2022 12:39 PM IST
सरकारी कर्मचारियों की बस में विस्फोट, 7 की मौत
x
बड़ी खबर

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों की एक बस में सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से सात नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रवक्ता के हवाले से जानकारी देते हुए बताया, "मजार-ए-शरीफ शहर के पुलिस जिला 3 में सुबह 7.30 बजे हिरातन सीमावर्ती कस्बे के पेट्रोलियम निदेशालय के कर्मचारियों की बस में सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।"

अधिकारी ने कहा कि घटना के समय कर्मचारी अपने कार्यस्थल जा रहे थे। अधिक विवरण दिए बिना, अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, चश्मदीदों ने कहा है कि हताहतों की संख्या बताई गई संख्या से अधिक हो सकती है।

Next Story