विश्व

गूगल यूजर का दावा- समुद्र किनारे टहलती नजर आई सिर्फ इंसान की टांग

Gulabi
20 Jan 2022 2:02 PM GMT
गूगल यूजर का दावा-  समुद्र किनारे टहलती नजर आई सिर्फ इंसान की टांग
x
गूगल अर्थ पर आए दिन नई नई रहस्यमयी और दिलचस्प खोजें होती हैं
गूगल अर्थ पर आए दिन नई नई रहस्यमयी और दिलचस्प खोजें होती हैं। गूगल अर्थ यूजर्स ने कई बार रहस्यमयी चीजों को देखने का दावा किया है जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब इस बीच एक गूगल अर्थ यूजर ने भी एक चौकाने वाली चीज देखने का दिया किया है जो होश उड़ाने वाली है। गूगल मैप्स के माध्यम से यूजर्स अनजान जगह के बारे में भी आसानी से पता कर लेते हैं। जूम करने के बाद आसपास की जगह भी दिख जाती है, लेकिन कई बार गूगल मैप्स पर अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर देता है।
अब इस बीच सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक शख्स ने एक तस्वीर पोस्ट की है जो चर्चा का विषय बन गई है। शख्स ने बताया है कि इस तस्वीर को उसने गूगल मैप्स के माध्यम हासिल किया है। यह वायरल तस्वीर समुद्र किनारे की है जिसमें चप्पल पहने एक शख्स का पैर दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को देखकर सभी हैरान हैं। दरअसल इस तस्वीर में सिर्फ इंसान की टांगे ही नजर आ रही हैं।
'u/helloalola' नाम के रेडिट यूजर ने इस तस्वीर को कैप्चर करने का दावा किया है। तस्वीर में इंसान का शरीर नजर नहीं आ रहा है सिर्फ पैर दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कन्फ्यूज हैं। इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि सिर्फ इंसान का पैर समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने के लिए आया था।
गूगल अर्थ पर अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कभी-कभी नेटवर्क समस्या की वजह से ऐसा होता है। हालांकि इससे लोगों को कई जानकारियां मिलती हैं। कई बार लोग ऐसी जगहों के बारे में खोज करते हैं जिसके बारे में कोई नहीं जानता है, लेकिन उसके बारे में गूगल मैप्स से पता चल जाता है। इसस पहले एक यूजर ने अंटार्कटिका में एलियंस का बेस होने का दावा किया था।
Next Story