विश्व

गूगल ने वैज्ञानिक मार्गेरिटा हैक को 99वां जन्मदिन पर डूडल के जरिए किया याद

Gulabi
12 Jun 2021 11:06 AM GMT
गूगल ने वैज्ञानिक मार्गेरिटा हैक को 99वां जन्मदिन पर डूडल के जरिए किया याद
x
गूगल का डूडल

जून 12। इटली की वैज्ञानिक मार्केरीटा हैक के 99वें जन्मदिन पर गूगल ने एक विशेष डूडल के जरिए उन्हें याद किया है। आपको बता दें कि 12 जून को इटली की वैज्ञानिक मार्गेरिटा हैक का जन्मदिन होता है। 'द लेडी ऑफ स्टार' के नाम से मशहूर मार्गेरीटा इटली की खगोलभौतिकविद, प्रोफेसर, लेखिका और एक्टिविस्ट थी। उनकी विज्ञान के क्षुद्रग्रह , सैटेलाइट और तारकीय वायुमंडल में विशेष दिलचस्पी थी।

गूगल ने उनके जन्मदिन पर हैक को एक कुर्सी पर बिठाते हुए दिखाया है, साथ ही उनके हाथ में एक दूरबीन भी दिखाई गई है। एनिमेटेड डूडल में हैक एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और अपने टेलीस्कोप से तारों से भरा आकाश देख रही हैं। हैक के नाम पर एक क्षुद्र ग्रह है जिसकी खोज उन्होंने ही की है। इसीलिए उनके सम्मान में उसे 8558 हैक नाम दिया गया है। पशु संरक्षण और समानता के लिए उठाई आवाज मार्गेरिटा हैक हमेशा से ही एक प्रगतिवादी सोच की महिला रही थी। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा पशु संरक्षण और समानता के अधिकार की बात कही और उसके लिए आवाज उठाई। हैक का जन्म 12 जून 1922 को फ्लौरेंस में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में केवल एक ही लेक्चर लिया था।
इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान भौतिकी के अध्ययन पर लगा दिया था। हैक 1964 में ट्राइस्टे चली गईं, जहां उन्होंने शहर के विश्वविद्यालय में पूर्ण प्रोफेसरशिप अर्जित करने वाली पहली इतालवी महिला के रूप में इतिहास रचा। वह ट्राइस्टे एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी की पहली महिला निदेशक भी बनीं। हैक की विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र सितारों की स्पेक्ट्रोस्कोपिक विशेषताओं के अवलोकन और व्याख्या से संबंधित है। 1994 में, उन्हें उनके वैज्ञानिक शोध के लिए टार्गा ग्यूसेप पियाज़ी से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1995 में वैज्ञानिक प्रसार के लिए कॉर्टिना उलिसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Next Story