विश्व

गूगल इंडिया ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 9:13 AM GMT
गूगल इंडिया ने कर्मचारियों को फिर दिया झटका
x

दिल्ली: गूगल इंडिया ने गुरुवार की रात को ई-मेल के जरिए विभिन्न विभागों से 453 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ज्ञात हुआ है कि, कर्मियों को छंटनी का मेल कंट्री हेड और गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा भेजा गया।

बता दें कि, पिछले महीने गूगल की कंपनी अल्फाबेट ने कहा था कि वह अपने ग्लोबल मैनपावर में से करीब 6 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल देगी। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार छंटनी के ई—मेल के साथ अल्फाबेट के सीईओ सुदंर पिचाई का संदेश भी शामिल है। जिसमें उन्होंने कंपनी में हो रही छंटनियों की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Next Story