विश्व

बॉर्डर के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, लगी आग

jantaserishta.com
27 April 2024 8:27 AM IST
बॉर्डर के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, लगी आग
x
रेल मार्ग को बंद कर दिया गया।
ह्यूस्टन: पश्चिमी अमेरिका में एरिजोना-न्यू मैक्सिको बॉर्डर के पास शुक्रवार को गैसोलीन और प्रोपेन ले जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके बाद इस रेल मार्ग को बंद कर दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एनएमएसपी लेफ्टिनेंट फिल वर्गास के हवाले से बताया कि एरिज़ोना के पास पटरी से उतरने के बाद लगभग छह रेल कोच में आग लग गई और वे घंटों तक जलती रहीं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, घटना के बाद माइलपोस्ट 8 के पास अंतरराज्यीय राजमार्ग आई-40 पर पूर्व और पश्चिम की ओर जाने वाली लेन बंद कर दी गई। मैकिन्ले काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि वे अभी बता नहीं सकते कि मार्ग कब खुलेगा।
बीएनएसएफ रेलवे प्रवक्ता लेना केंट ने मालगाड़ी के पटरी से उतरने की पुष्टि की और कहा कि चालक दल को कोई चोट नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इस घटना की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story