विश्व

विस्फोट के बाद पटरी से उतरी मालगाड़ी, मचा हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
3 May 2023 9:35 AM IST
विस्फोट के बाद पटरी से उतरी मालगाड़ी, मचा हड़कंप, VIDEO
x
यातायात रोक दिया गया है।
मास्को (आईएएनएस)| रूस के दक्षिण-पश्चिमी ब्रांस्क क्षेत्र में विस्फोट के कारण एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। रूसी रेलवे ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, आज (मंगलवार) 19:47 (स्थानीय समय) पर ब्रांस्क क्षेत्र में गैर-विद्युतीकृत सिंगल-ट्रैक स्नेजेत्स्काया-बेलिये बेरेगा पर एक लोकोमोटिव और एक मालगाड़ी के लगभग 20 वैगन रेलवे परिवहन काम में अवैध हस्तक्षेप के कारण पटरी से उतर गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक प्रारंभिक सूचना के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ है। घटनास्थल पर यातायात रोक दिया गया है। क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने जानकारी की पुष्टि की है। उनके अनुसार, स्नेजेत्स्काया स्टेशन के पास एक अज्ञात विस्फोटक फट गया।
ब्रांस्क क्षेत्र में सोमवार को भी पटरियों पर एक विस्फोट हुआ था जिससे एक लोकोमोटिव और एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story