विश्व

अच्छी खबर: देश में पहली बार ट्रांसजेंडर बनेगी न्यूज एंकर, जानें इनके बारे में...

jantaserishta.com
7 March 2021 6:48 PM IST
अच्छी खबर: देश में पहली बार ट्रांसजेंडर बनेगी न्यूज एंकर, जानें इनके बारे में...
x
यह पहला अवसर है जब देश के लोग एक ट्रांसजेंडर महिला को समाचार बुलेटिन पेश करते हुए देखेंगे.

बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर देश में पहली बार ट्रांसजेंडर को न्यूज एंकर बनाया जा रहा है। मॉडल, एक्टर तश्नुवा आनन शिशिर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च को बतौर न्यूज एंकर एक चैनल पर अपनी पारी शुरू करेंगी।

किन्नर को एंकर बनाने की पहल बांग्लोदेश की बोइशखी टीवी ने की है। तश्नुवा ने वर्ष 2007 में थिएटर मंडली 'नटुआ' के साथ अभिनय के क्षेत्र में कदम बढ़ाए थे। इस साल वह दो फिल्मों में दिखाई देंगी।
बोइशखी टीवी चैनल के दुलाल खान के अनुसार दो ट्रांसजेंडर महिलाओं को हमारे चैनल की न्यूज और नाटक टीम में नियुक्त किया है। यह पहला अवसर है जब देश के लोग एक ट्रांसजेंडर महिला को समाचार बुलेटिन पेश करते हुए देखेंगे। यह आजादी के 50 वर्षों में पहले कभी नहीं हुआ है। खान के अनुसार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तस्नुवा टीवी पर अपना पहला समाचार बुलेटिन पेश करेंगी। इससे बांग्लादेश में हजारों ट्रांसजेंडरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story