विश्व

पालतू बिल्ली की अच्छी किस्मत: शिकार करने के लिए घर तक पंहुचा सांप

Neha Dani
12 Feb 2021 3:50 AM GMT
पालतू बिल्ली की अच्छी किस्मत: शिकार करने के लिए घर तक पंहुचा सांप
x
बिल्ली की किस्मत अच्छी थी जो उसकी जान बच गई

मामला थाईलैंड के नोंथबुरी का है जहां एक भूखा सांप पालतू बिल्ली का शिकार करने के घर के दरवाजे तक पीछे पीछे आ गया। बिल्ली की किस्मत अच्छी थी जो उसकी जान बच गई। सांप की लंबाई लगभग 10 फीट की होगी।

वीडियो में साफ देखा सकता है कि घर का मालिक पौधों को पानी दे रहा है, और उसकी पालतू बिल्ली बाहर गार्डन एरिया में घूम रही है। तभी एक सांप झाड़ियों से निकला और रेंगता हुआ बिल्ली की तरफ बढ़ने लगा।
सांप बिल्ली को अपना शिकार बनाने के काफी नजदीक था। तभी उसके मालिक की नजर सांप पर पड़ी और उसने दौड़कर अपनी पालतू बिल्ली को गोद में उठा लिया। उसे लगा कि सांप जा चुका है उसने बाहर झांक कर देखा कि सांप चल गया लेकिन वह बिल्ली का पीछा करने हुए घर के दरवाजे की तरफ आ गया।
उस मालिक ने फुर्ती दिखाते हए, बिल्ली को घर के अंदर कर दिया और दरवाजे का गेट लगा दिया। घर की खिड़की से उसने देखा का 10 फीट लंबा सांप उसके घर के दरवाजे के सामने से निकल गया।
सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। एक यूजर ने कहा कि अच्छा हुआ बिल्ली के मालिक ने उसे देख लिया, नहीं कुछ भी हो सकता था। एक ने लिखा कि सांप की किस्मत अच्छी थी वो बच गया, नहीं तो बिल्ली उससे लड़ाई में जीत सकती थी।


Next Story