विश्व

सैलरी में मिलेगा गोल्‍ड, क्या है इसके पीछे की वजह?

jantaserishta.com
16 May 2022 3:40 PM IST
सैलरी में मिलेगा गोल्‍ड, क्या है इसके पीछे की वजह?
x

नई दिल्‍ली: एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए नया तरीका अपनाया है. ब्रिटेन की टैलीमनी कंपनी ने सैलरी में सोना (Gold) देने का फैसला किया है. हालांकि, कर्मचारियों को यह भी विकल्प दिया जाएगा कि वे चाहें तो पहले की तरह पाउंड में भी सैलरी ले सकते हैं.

'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक- कैमरून पैरी ई-मनी प्रदान करने वाली कंपनी टैलीमनी के सीईओ हैं. उनके पास करीब 20 लोगों का स्‍टाफ है. उन्‍होंने ये नई शुरुआत की है.
हालांकि, कर्मचारी अपनी सैलरी सोने में ही लें, ये आवश्‍यक नहीं है. ऐसे में अगर वे चाहें तो पाउंड में भी अपनी सैलरी ले सकते हैं. यदि कोई सैलरी गोल्‍ड में चाहता है तो उसकी सैलरी पर टैक्‍स दर सामान्‍य रहेगी. उदाहरण के तौर पर जिनकी सैलरी 3.80 लाख रुपए है, उनकी पेस्लिप पर 82 ग्राम सोने की एंट्री दिखेगी.
CEO ने क्‍यों किया ऐसा?
कैमरून पैरी ने बताया कि लोगों के खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं. महंगाई लगातार बढ़ रही है. ऐसे में इस बात का कोई तुक नहीं बनता कि लोगों की वेतन का भुगतान पाउंड में किया जाए. जबकि पाउंड की कीमत हर दिन कम होती जा रही है.
पैरी ने ये भी कहा कि पाउंड की कीमत गिर रही है, लेकिन सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में सोने में सैलरी का भुगतान किया जाना बेहतर रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story