विश्व

पार हुआ सोने का बक्सा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

jantaserishta.com
8 Jun 2022 1:00 PM IST
पार हुआ सोने का बक्सा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक चर्च से 15 करोड़ का सोने का बक्सा चोरी हो गया. खास बात यह है कि चोरों ने इतनी सफाई से इस काम को अंजाम दिया है कि घटना के कई दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है.

मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन का है. चोरी को लेकर चर्च के अधिकारियों ने कहा कि यह हरकत अनादर और नफरत से भरी बेशर्मी है. यह चोरी सेंट ऑगस्टीन रोमन कैथोलिक चर्च में हुई है. चर्च के पादरी फादर फ्रैंक टुमिनो ने इसे सबसे पहले नोटिस किया. उन्होंने कहा कि पूजा के अलावा यह पात्र चर्च का मुख्य आकर्षण था.
वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टुमिनो लोगों के कन्फेशन सुनने जा रहे थे, तभी उन्होंने नोटिस किया कि सेंट ऑगस्टीन के दरवाजे आधे खुले हैं. जब वह चर्च में घुसे तो उन्हें चोरी का पता चला. इस शुक्रवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया था. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने कहा कि किसी ने चोरी होते नहीं देखा और ना ही इस घटना का कोई फुटेज सामने आया है.
टुमिनो ने कहा कि चर्च के अंदर और बाहर सिक्योरिटी कैमरा लगे थे. लेकिन चोरी के दौरान उसे भी हटा दिया गया था. पुलिस ने कहा कि पात्र एक मेटल केस के अंदर था. जिसके जबरन आरी से काट के खोला गया था. पात्र के दोनों तरफ मूर्तियां भी थी. जिसके साथ तोड़फोड़ की गई थी. पात्र के पास एक खाली बक्सा भी था जिसे काट कर खोला गया था.
पुलिस ने सोमवार को कहा है कि इस मामले में अभी तक वे लोग किसी संदिग्ध तक नहीं पहुंच पाए हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिसे भी इस मामले में कोई भी जानकारी मिले वह डिपार्टमेंट के क्राइम यूनिट से संपर्क करें. टुमिनो का मानना है कि इस चोरी में एक से ज्यादा लोग शामिल होंगे क्योंकि पात्र का वजन बहुत ज्यादा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story