वैश्विक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 1% की वृद्धि: FAO report

World वर्ल्ड: संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 में वैश्विक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 1% की वृद्धि दर्ज की गई है। FAO फूड प्राइस इंडेक्स अप्रैल में 128.3 अंक पर पहुंच गया, जो मार्च के मुकाबले अधिक है और पिछले साल की तुलना में 7.6% ज्यादा है। हालांकि, यह मार्च 2022 में यूक्रेन युद्ध के दौरान बनी उच्चतम दर से अभी भी 19.9% कम है।
अनाज की कीमतों में 1.2% की वृद्धि हुई, खासकर रूस से गेहूं के निर्यात में गिरावट और अमेरिका में मक्के के कम स्टॉक के कारण। वहीं, चावल की मांग भी मजबूत रही। मांस की कीमतों में 3.2% की बढ़त दर्ज की गई।दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी 2.4% की वृद्धि देखी गई, जहां यूरोप में बटर स्टॉक घटने से कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। इसके विपरीत, वनस्पति तेल की कीमतों में 2.3% और चीनी की कीमतों में 3.5% की गिरावट आई।





