
World वर्ल्ड: संयुक्त राष्ट्र की खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2025 में वैश्विक खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। FAO के अनुसार, वनस्पति तेलों की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी ने अनाज और चीनी की कीमतों में आई गिरावट की भरपाई कर दी।
FAO फूड प्राइस इंडेक्स मार्च में बढ़कर 127.1 अंक रहा, जो फरवरी के संशोधित 126.8 अंक से थोड़ा ऊपर है। हालांकि यह दर मार्च 2022 की चरम सीमा से 20.7% नीचे है, जब यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वैश्विक खाद्य आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
वनस्पति तेलों के लिए मूल्य सूचकांक फरवरी की तुलना में 3.7% बढ़ा, जिसमें पाम, सोया, रेपसीड और सूरजमुखी के तेल की कीमतें अधिक मांग के कारण ऊपर गईं। ये कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में 23.9% अधिक हैं।वहीं, अनाजों का सूचकांक 2.6% गिर गया और सालाना आधार पर इसमें 1.1% की गिरावट दर्ज हुई।





