विश्व

जिनेवा में डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग और नवाचार पर वैश्विक मंथन

SHIDDHANT
1 April 2026 9:57 PM IST
जिनेवा में डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग और नवाचार पर वैश्विक मंथन
x
Beijing बीजिंग। 2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन के तहत डिजिटल अर्थव्यवस्था सहयोग एवं नवाचार फोरम मंगलवार को जिनेवा में स्थित पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित किया गया। ‘असीमित डिजिटल बुद्धिमत्ता, मैत्रीपूर्ण साझा लाभ’ विषय पर आयोजित इस फोरम में दुनियाभर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें राजनीति, व्यापार, शिक्षा जगत तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल रहे।
फ्रांसिस गुरी, जो वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था शहर गठबंधन के अध्यक्ष हैं, ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि जहां राष्ट्रों के बीच सहयोग कुछ हद तक ठहराव का सामना कर रहा है, वहीं शहरों के बीच सहयोग विकास के नए अवसर खोल रहा है। उन्होंने डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में पेइचिंग के अग्रणी प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक प्रभावी उदाहरण बताया।
जिनेवा में चीन के स्थायी मिशन के उप प्रतिनिधि शन च्येन ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था वैश्विक विकास की दिशा को निर्धारित कर रही है। उनके अनुसार, जैसे-जैसे डिजिटल अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे वैश्विक शासन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता भी बढ़ रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में व्यापक सहमति निर्माण, नेटवर्क सुरक्षा शासन को बढ़ावा देने तथा बहुपक्षवाद को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
फोरम के दौरान डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ढांचे पर गहन चर्चा की गई। साथ ही, चीन-स्विट्जरलैंड उद्यम संवाद का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर ‘पेइचिंग सॉल्यूशन’ प्रदर्शनी क्षेत्र भी स्थापित किया गया, जहां पेइचिंग की कई अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्था कंपनियों ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किए।
यह उल्लेखनीय है कि 2026 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन जुलाई में चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले, वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था शहर गठबंधन का गठन जुलाई 2025 में पेइचिंग और 40 से अधिक साझेदार शहरों के सहयोग से किया गया था।
Next Story