विश्व

OMG! लड़की बोली- मैं जानती हूं कि मैं क्रेजी हूं, बॉयफ्रेंड के लिए करती थी ये काम

jantaserishta.com
19 May 2022 8:20 AM IST
OMG! लड़की बोली- मैं जानती हूं कि मैं क्रेजी हूं, बॉयफ्रेंड के लिए करती थी ये काम
x

नई दिल्ली: बॉयफ्रेंड पर शक की वजह से एक लड़की चुपके से उसका लोकेशन ट्रेस करने लगी. इसके बारे में उसने खुद एक वीडियो में खुलासा किया.

जेसिका शॉ नाम की लड़की ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया. वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि कैसे वह बॉयफ्रेंड के लोकेशन को चुपके से ट्रेस करती रही हैं. 'जब मेरा बॉयफ्रेंड अपनी लोकेशन शेयर से मना कर देता है तो मैं उसका पता कैसे लगाती हूं?' इस सवाल के साथ उन्होंने अपने फैन्स को लोकेशन ट्रैक करने का तरीका बता दिया.
जेसिका ने कहा- इसके लिए आपको उसका फोन लेना होगा. फोन के settings ऑप्शन पर जाना होगा और फिर privacy पर क्लिक करना होगा.
लोकेशन सर्विस टैब के अंदर, आप कुछ लोकेशन्स पर क्लिक कर सकते हैं और यहां उसके द्वारा सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली स्पॉट्स सामने आ जाएंगी. उन लोकेशन्स पर क्लिक कर के आप वह डेट और टाइम देख सकते हैं जिस समय शख्स वहां गया होगा.
अगर आपका पार्टनर कुछ ऐसा कर रहा हो जिसके बारे में वह बाताना नहीं चाहता. तो इस तरीके से आप उसके बारे में पक्के तौर पर जान सकते हैं.
वीडियो के कैप्शन में जेसिका ने लिखा- सोचने की जरूरत नहीं है... मैं जानती हूं कि मैं क्रेजी हूं. इस पर ज्यादातर लोगों ने कहा कि एक रिलेशनशिप में आपको इस स्तर तक नहीं गिरना चाहिए.
एक यूजर ने लिखा- अगर आपको एक रिलेशनशिप में यही सब करना है, तो बेहतर है आप इससे दूर ही रहो. वहीं दूसरे यूजर ने लड़की को चेतावनी दी, अगर पार्टनर पकड़ा नहीं जाना चाहता हो तो वह कुछ लोकेशन के डिटेल को डिलीट भी कर सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story