विश्व

10 मिनट में लड़कों को रिजेक्ट कर देती है लड़की, फिर करती है ये काम!

jantaserishta.com
20 March 2022 2:42 PM IST
10 मिनट में लड़कों को रिजेक्ट कर देती है लड़की, फिर करती है ये काम!
x
देखें वीडियो।

नई दिल्‍ली: बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनने से पहले लोग एक-दूसरे से मिलते हैं जिसे डेट पर जाना भी कहा जाता है. हालांकि, डेट पर जाने के बाद कई बार अहसास होता है कि दूसरा इंसान, आपकी तरह नहीं है और आप उसके साथ आगे डेट पर नहीं जाना चाहते. इस पूरी प्रक्रिया में समय भी बर्बाद होता है और इमोशनल तकलीफ भी कई बार महसूस होती है. एक युवती ने इसका समाधान निकाला है और वह पहली बार किसी लड़के संग डेट पर जाने से पहले 'स्क्रीनिंग' के लिए लड़कों से मिलती है.

इसके लिए एमिली वेरनेम नाम की युवती पहले तो लड़के के साथ डेट तय करती है और फिर किसी दिन उसे मैसेज करती है, 'मैं आज शाम तुम्हारे एरिया में हूं. मिलोगे?' इस तरह वह लड़कों को चकमा देकर, फर्स्ट ऑफिशियल डेट से पहले थोड़े समय के लिए मिलती है. एमिली बताती है कि कई बार वह 10 मिनट में ही कोई बहाना बनाकर अचानक तय हुई मुलाकात खत्म कर देती है. यानी 10 मिनट में ही उसे अहसास हो जाता है कि वह उस लड़के के साथ आगे डेट पर नहीं जा सकती. या कई बार लड़का ही 10 मिनट की मुलाकात के बाद उसे मैसेज कर देता है कि उसे नहीं लगता कि आगे डेट पर चलना चाहिए.
एमिली वेरनेम (Emily Vernem) ने एक वेबसाइट पर अपनी स्टोरी शेयर की है और उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एमिली डेट से पहले 'स्‍क्रीनिंग' करती हैं. जिसके तहत वह किसी भी शख्‍स को 30 मिनट से ज्‍यादा का समय नहीं देती हैं. एमिली मूलत: ऑस्‍ट्रेलिया की रहने वाली हैं.
एमिली ने बताया कि वह बारी-बारी से लड़कों को मैसेज करती हैं और कहती हैं- मैं आज शाम में तुम्‍हारे ही इलाके में रहूंगी. इसके साथ ही वह शख्‍स से कॉफी पीने को लेकर भी पूछती हैं.
एक डेट को याद करते हुए एमिली कहती हैं, ' हम दोनों एक कैफे में मिले थे. मैं उसकी तरफ आकृर्षित हो गई थी.' लेकिन पहले से तय प्‍लान के तहत वह 20 मिनट पहले ही निकल गई. जबकि एमिली खुद चाहती थी कि वह उसके साथ लंबे टाइम तक रहे.
एमिली ने आगे बताया कि इसके बाद उस लड़के का मैसेज आया और उसने कहा कि तुम्‍हारे साथ मेरा अच्‍छा समय बीता, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के अनुकूल हैं. एमिली ने कहा कि ये अच्‍छा रहा कि उसके साथ मैंने ज्‍यादा टाइम खराब नहीं किया.
इसके बाद एमिली ने एक और शख्‍स को मैसेज किया, उससे भी वह कैफे में मिलीं. लेकिन एमिली को ये शख्‍स पसंद नहीं आया. इसके बाद बातचीत में इस शख्‍स से कहा कि उन्‍हें कुछ रोजाना के जरूरी काम से जाना है. कुल मिलाकर, एमिली बहाना बनाकर कैफे से चली गईं. एमिली ने कहा कि प्री डेट स्‍क्रीनिंग ( pre-date screening) उनके लिए काम कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story