विश्व

40 साल बड़े शख्स से लड़की ने बनाया रिश्ता, लोग कर रहे ट्रोल, जानें पूरा माजरा

jantaserishta.com
11 April 2022 9:50 AM IST
40 साल बड़े शख्स से लड़की ने बनाया रिश्ता, लोग कर रहे ट्रोल, जानें पूरा माजरा
x

नई दिल्ली: उम्र में 40 साल के अंतर के बावजूद एक कपल खुद को सबसे खुशनसीब बताते हैं. लेकिन इस पर कई लोग उन्हें ट्रोल भी करते रहे हैं. कइयों का आरोप है कि जवान लड़की शख्स के पैसों के पीछे पड़ी है.

सोशल मीडिया पर 'द किंग एंड क्विन ऑफ ब्लैकजैक' रेगुलरली स्नैप शेयर करते रहते हैं. उसे वह लोग शॉर्ट 'डॉक्यूमेंट्री ऑफ लव' बताते हैं. हालांकि, दोनों की उम्र अभी तक सार्वजनिक नहीं है. लेकिन कपल ने यह साफ कर दिया है कि दोनों की उम्र में 40 साल का अंतर है.
आमतौर पर एक कपल के एज गैप का एवरेज 2.3 साल होता है. इसमें आमतौर पर लड़के बड़ी उम्र के होते हैं. टिकटॉक पर इस फेमस कपल के रिश्ते पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. इनकी कई फोटोज वायरल भी हो गई हैं.
कपल के लगभग सभी क्लिप्स पर दर्जनों लोग उन्हें ट्रोल करते दिखते हैं. उनका मानना है कि पैसे और लैविश लाइफस्टाइल के लिए जवान लड़की इस रिश्ते में है. कुछ लोगों ने लड़की की उम्र 25 साल के आस-पास बताई है. और कहा कि लड़की, शख्स के लाइफ इंश्योरेंस और उसके ट्रस्ट फंड के पीछे है.
नेगेटिव कॉमेंट्स के बावजूद कपल लगातार अपनी रोमांटिक स्टोरी शेयर करते रहते हैं. कपल ने बताया कि वे लोग टिंडर के जरिए मिले थे.
लगातार ट्रोलिंग के बावजूद कुछ लोग कपल को सपोर्ट करते भी दिखते हैं. वे लोग इस जोड़ी को अद्भुत बताते हैं. एक यूजर ने लिखा- वह आकर्षक है, आप सभी इसे पैसों से जोड़कर क्यों देख रहे हैं. कुछ लोग अपने से बड़े उम्र के मर्दों को पसंद करते हैं.
दूसरे ने लिखा- मेरा मानना है कि ये सब एक महीने में ठीक हो जाएगा. मुझे ये पता है क्योंकि उम्रदराज मर्द ही आपको लेडी की तरह ट्रीट करते हैं और बहुत प्यार देते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story