विश्व

चर्चा में ये लड़की, है दाढ़ी और मूंछ

jantaserishta.com
28 July 2022 4:47 PM IST
चर्चा में ये लड़की, है दाढ़ी और मूंछ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: वैसे तो दाढ़ी-मूंछ पुरुषों को आती हैं, लेकिन अगर ये किसी लड़की के निकलने लगे तो लोगों का हैरान होना लाजिमी है. एक ऐसी ही 24 साल की लड़की है, जिसके बिल्कुल लड़कों की तरह दाढ़ी-मूंछ हैं. पहली नजर में हर कोई उसे लड़का ही समझ बैठता है. हालांकि, जब उन्हें पता चलता है कि जिसे वो लड़का समझ रहे हैं, असल में वो लड़की है तो वे चौंक जाते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि खुद लड़की को दाढ़ी-मूंछ रखना काफी पसंद है. उसने Syed Basit Ali के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया. बता दें कि हार्मोन्स डिसऑर्डर की वजह से कुछ लड़कियों के दाढ़ी-मूंछ आ जाते हैं.
24 साल की इस लड़की का नाम इरज है. वह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है. करीब 4 साल पहले उनके चेहरे पर हल्के बाल आने शुरू हुए. लेकिन जब उन्होंने इसे शेव कर दिया तो बाल ज्यादा उगने लगे और धीरे-धीरे उनकी घनी दाढ़ी-मूंछ हो गईं.
दाढ़ी-मूंछ आने पर कैसा लगता है? इस सवाल के जवाब में इरज कहती हैं कि मैं इसमें सिक्योर फील करती हूं. लोगों के रिएक्शन के बारे में वो कहती हैं कि पहले तो लोग उन्हें पहचान नहीं पाते हैं क्योंकि बचपन से ही वो अधिकतर पैंट-शर्ट ही पहनती आई हैं. लेकिन अगर लोग पहचान लेते हैं कि मैं लड़की हूं तो वे हैरान रह जाते हैं.
इरज के मुताबिक, उन्हें लड़के के गेटअप में रहना पसंद है. उनके माता-पिता भी उन्हें फुल सपोर्ट करते हैं. इरज का कहना है कि वो कभी शादी नहीं करेंगी. इसके लिए भी उनके माता-पिता राजी हैं.
इरज कहती हैं कि उन्होंने डॉक्टर को दिखाया था, दवाई भी ली. जिसके चलते दाढ़ी-मूंछ बढ़ने की रफ्तार थम गई. हालांकि, अभी भी उन्हें हल्की दाढ़ी-मूंछ आती है. वो हंसते हुए कहती हैं कि जिन्हें यकीन ना हो वो मेरी दाढ़ी-मूंछ खींचकर चेक कर सकते हैं कि ये असली हैं या नकली.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story