विश्व

युवती की पुलिस हिरासत में मौत, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
17 Sept 2022 2:03 PM IST
युवती की पुलिस हिरासत में मौत, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: ईरान में 22 साल की एक युवती की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस ने उसे हिजाब नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया था. युवती का नाम महसा अमिनी है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा में है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिनी के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उसकी मौत को 'संदिग्ध' बताया है. साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई है. मृतका की मां ने कहा है कि उसकी बेटी को मारा गया है. हालांकि, पुलिस ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है.
बता दें कि महसा अमिनी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने परिवार के साथ ईरान की राजधानी तेहरान की यात्रा पर थीं. उन्हें हिजाब ना पहनने के कारण मंगलवार को पुलिस ने अरेस्ट किया था. इसके 3 दिन बाद (16 सितंबर) उनकी मौत हो गई.
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोमा में चली गई थीं. जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन परिवार का कहना है कि अमिनी को किसी किस्म की कोई बीमारी नहीं थी, वह बिल्कुल ठीक थीं. ऐसे में अमिनी की मौत 'संदिग्ध' बताई जा रही है.
महसा अमिनी के थाने पहुंचने और अस्पताल जाने के बीच क्या हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, ह्यूमन राइट्स वायलेशन पर नजर रखने एक ईरानी टीवी चैनल ने कहा है कि अमिनी के सिर पर चोट लगी थी.
उधर, सोशल मीडिया पर अमिनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अस्पताल के बेड पर दिखाई दे रही हैं. उनकी मौत की खबर के बाद अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की. कुछ लोग गुस्से में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भी देखे गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story