विश्व

लड़की ने कर दिया कमाल, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ CCTV वीडियो

Nil dhankar
7 Dec 2021 7:08 PM IST
लड़की ने कर दिया कमाल, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ CCTV वीडियो
x

सोशल मीडिया भी गजब चीज है। यहां कई बार कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जो हजारों लाखों लोगों की मौजूदगी में होता है। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसा भी वायरल हो जाता है जो सूनसान जगहों पर होता है। एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने ऑफिस में अकेली थी। उसने सूनसान ऑफिस देखकर ऐसा गजब डांस किया कि यह डांस सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक खाली में एक लड़की साफ-सफाई कर रही थी। सफाई करते-करते लड़की अचानक डांस करने लगती है। ऑफिस के अलग-अलग हिस्से की सफाई में लड़की डांस करती रही। कभी सोफा झाड़ते हुए तो कभी पोंछा मारते हुए वह डांस कर रही थी।

इतना ही नहीं जब वह सीढ़ियों पर चढ़ रही थी तो भी किसी चीज को लेकर उसके साथ डांस कर रही थी। यह सारी वारदात ऑफिस में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पूरे ऑफिस में वह लड़की ही नजर आई। ऐसा लग रहा था या तो ऑफिस का टाइम खत्म हो गया है या फिर ऑफिस का टाइम शुरू होने वाला है। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो को ट्विटर पर भी काफी बार रीट्वीट किया गया। एक यूजर ने लिखा लड़की ने कमाल कर दिया, वह अकेले ही इतना खुश है। एक शख्स ने लिखा यह खुशमिजाज लड़की है। यहां देखें वीडियो..


Next Story