विश्व

जॉर्जिया मेलोनी बनेंगी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री

Admin4
21 Oct 2022 7:03 PM GMT
जॉर्जिया मेलोनी बनेंगी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री
x
इटली की दक्षिणपंथी नेता जॉर्जिया मेलोनी को उनकी पार्टी ने देश का प्रधानमंत्री नामित किया है। इसके साथ ही मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रही हैं। मेलोनी ने देश में नई सरकार का भी गठन कर दिया है।
मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी को 25 सितंबर को हुए चुनावों में 26 फीसदी वोट मिले थे और इसी के साथ वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इससे पहले पार्टी की दो दिवसीय बैठक के बाद 45 साल की मेलोनी को अगला प्रधानमंत्री चुना गया।
इटली में 1945 के बाद 2022 तक 77 साल में 70वीं बार सरकार बदली है। मेलोनी के पीएम बनने के साथ ही इटली के फासिस्ट तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी की भी चर्चा तेज हो गई। दरअसल, मेलोनी खुद को मुसोलिनी समर्थक मानती हैं।
Next Story