विश्व

इन दो देशों की यात्राओं पर जर्मनी ने लगाया प्रतिबंध, EU ने फैसले पर जताई नाराजगी

Gulabi
29 Jun 2021 4:57 PM GMT
इन दो देशों की यात्राओं पर जर्मनी ने लगाया प्रतिबंध, EU ने फैसले पर जताई नाराजगी
x
यात्राओं पर जर्मनी ने इन लगाया प्रतिबंध

विश्व में बढ़ते डेल्टा कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर कई देशों ने विदेश की यात्राओं पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ताकी तेजी से फैलते संक्रमण को रोका जा सके, इसी क्रम में जर्मनी ने पुर्तगाल को यात्राओं के लिए प्रतिबंधित देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। लेकिन यूरोपीय संघ, जर्मनी के इस कदम से सहमत नहीं है।


बीते कुछ दिनों में पुर्तगाल में डेल्टा कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसके चलते जर्मनी ने वहां की यात्राओं को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है, जो 29 जून से लागू हो जाएगा। लेकिन यूरोपीय संघ का मानना है कि, जर्मनी को टेस्टिंग और क्वारंटाइन के प्रतिबंधों को ही लागू करना चाहिए। ताकी वो यूरोपीय संघ के दृष्टिकोण के अनुरूप ही रहे। यूरोपीय आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि, जर्मनी ने ब्रुसेल्स को सूचित किया कि वो अब पुर्तगाल को "वायरस-संस्करण क्षेत्र" मानता है और कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए आपातकाल के तौर पर वहां की यात्राओं पर प्रतिबंध लगा रहा है।
गौरतलब है कि, जर्मनी ने पुर्तगाल के साथ रूस की यात्राओं पर भी 29 जून प्रतिबंध लागू किए हैं। ये दोनों ही देश अब जर्मनी की उस लिस्ट का हिस्सा है, जहां से न तो कोई व्यक्ति आ सकता है और न ही वहां जा सकता है।

जर्मनी ने मौजूदा दौर में कुल 16 देशों की यात्राओं पर प्रतिबंध लगाए हुए हैं। ये प्रतिबंध उन देशों पर हैं, जहां माना जाता है की कोरोना के मामले अधिक संख्या में हैं:

1.बोत्सवाना
2. ब्राज़िल

3. इस्वातिनि

4. भारत

5. लिसोटो

6. मलावी

7. मोजाम्बिक

8. नामिबिया

9. नेपाल

10. पुर्तगाल

11. रूसी संघ

12. जाम्बिया

13. जिम्बाब्वे

14. दक्षिण अफ्रीका

15. उरुग्वे

16. ग्रेट ब्रिटेन का यूनाइटेड किंगडम और आइल ऑफ मैन का उत्तरी आयरलैंड, जिसमें चैनल द्वीप समूह और सभी ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र शामिल हैं

वहीं, जर्मनी ने बहुत से देशों की यात्राओं से प्रतिबंध हटाए भी हैं। इनमें डेनमार्क, लातविया, लक्जमबर्ग, स्लोवेनिया, क्रोनोबर्ग, नॉरबोटन और नीदरलैंड सहित कई अन्य देशों को संक्रमण वाले देशों की लिस्ट से हटा दिया गया है।जर्मनी ने इन दो देशों की यात्राओं पर लगाया प्रतिबंध, बर्लिन के फैसले पर यूरोपीय संघ ने जताई नाराजगी

Next Story