विश्व

Germany: फ्रेडरिश मर्ज को संसद में चांसलर पद के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल

Riyaz Ansari
6 May 2025 2:15 PM IST
Germany: फ्रेडरिश मर्ज को संसद में चांसलर पद के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल
x

World वर्ल्ड: जर्मनी में कंजरवेटिव नेता फ्रेडरिश मर्ज को संसद में चांसलर पद के लिए जरूरी बहुमत नहीं मिल सका। मंगलवार को हुए पहले दौर के मतदान में मर्ज को केवल 310 मत मिले, जबकि बहुमत के लिए उन्हें कम से कम 316 वोटों की आवश्यकता थी।

मर्ज की पार्टी CDU/CSU ने फरवरी में हुए आम चुनावों में 28.5% वोट हासिल किए थे और हाल ही में उन्होंने केंद्र-वाम दल सोशल डेमोक्रेट्स (SPD) के साथ गठबंधन किया था। SPD को सिर्फ 16.4% वोट मिले थे, जो उनके लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे कमजोर प्रदर्शन था।

बुंडेस्टाग अध्यक्ष ने बताया कि संसद की कार्यवाही फिलहाल स्थगित की गई है ताकि दलों को आगे की रणनीति तय करने का समय मिल सके। मर्ज को अगले 14 दिनों के भीतर फिर से या किसी अन्य उम्मीदवार के साथ बहुमत साबित करना होगा


Next Story