विश्व

German चांसलर की चीन यात्रा शुरू

SHIDDHANT
25 Feb 2026 8:54 PM IST
German चांसलर की चीन यात्रा शुरू
x
German जर्मन: चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 25 और 26 फरवरी को चीन की यात्रा पर हैं। उन्होंने 25 फरवरी को सुबह पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल हवाई अड्डे पहुंचकर जर्मन चांसलर बनने के बाद अपनी पहली चीन यात्रा शुरू की। फ्रेडरिक मर्ज चीनी नव वर्ष के दौरान चीन में आने वाले पहले विदेशी नेता बने।
यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फ्रेडरिक मर्ज के साथ मुलाकात की। वहीं, प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने उनसे बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों व समान दिलचस्पी वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
चीन और जर्मनी सहयोग और समान जीत वाले चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान घनिष्ठ है और व्यवहारिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है। चीन और जर्मनी के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग से दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिला। कूटनीतिक संबंधों की स्थापने के बाद पिछले 50 से अधिक सालों में चीन और जर्मनी के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।
जर्मनी हमेशा यूरोप में चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और विदेशी निवेश का स्रोत देश है। हाल के वर्षों में चीन और जर्मनी के बीच व्यापार 2 खरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा और दो-तरफा निवेश स्टॉक 65 अरब डॉलर से अधिक रहा, जो दोनों चीन और यूरोपीय संघ के कुल आर्थिक आकार का लगभग एक चौथाई हिस्सा हैं।
Next Story