विश्व
नहीं रही जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मछली, मादा व्हेल शार्क की मौत
Rounak Dey
29 Nov 2020 2:58 AM GMT
x
फाइल फोटो
अमेरिका में अटलांटा के जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मादा व्हेल शार्क की मौत हो गई।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिका में अटलांटा के जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मादा व्हेल शार्क की मौत हो गई। मछलीघर ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा, 2006 से मछलीघर में रह रही ट्रीक्सी नामक व्हेल शार्क की शुक्रवार को मौत हो गई। मछलीघर ने कहा, उसे दिन में आने-जाने में कठिनाई होने की वजह से उसकी तबियत खराब हो गई।
चिकित्सा और देखभाल के प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। दुनिया में सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क की ग्रे रंग की त्वचा पर सफेद चकत्ते पाए जाते हैं। ये मेक्सिको और एशिया के कुछ हिस्सों सहित दुनिया भर के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में रहती हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर रेड लिस्ट ऑफ थ्रीटेन्ड स्पीसीज के अनुसार ये लुप्तप्राय जीव मानी जाती हैं।
Next Story