विश्व

जापान में नवम्बर में होगे जनरल इलेक्शन, इलेक्शन के पहले पीएम सुगा की जगह मिलेगा नया प्रधानमंत्री

Rounak Dey
12 Sept 2021 10:40 AM IST
जापान में नवम्बर में होगे जनरल इलेक्शन, इलेक्शन के पहले पीएम सुगा की जगह मिलेगा नया प्रधानमंत्री
x
बताया जा रहा है कि जापान की एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म मिनिस्टर तारो कोनो अबतक का सबसे पापुलर चेहरा पीएम पद के लिए हैं।

जापान में नए चुनावों का ऐलान हो गया है। नए प्रधानमंत्री की देखरेख में यहां जनरल इलेक्शन कराए जाएंगे। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से नए प्रधानमंत्री का चयन किया जाना है। यह चयन प्रक्रिया आम चुनावों के पहले पूरी कर ली जाएगी।

पहले होगा नए प्रधानमंत्री का चयन
दरअसल, जापान में आम चुनाव के पहले नए प्रधानमंत्री का चयन होगा। वह योशिहिदे सुगा (Yoshihide Suga) की जगह लेंगे। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (liberal Democratic Party) की लीडरशिप रेस से नए पीएम के नाम का चयन होगा। जानकार बताते हैं कि 29 सितंबर को जापान के नए प्रधानमंत्री का नाम चयनित हो जाएगा।
नवम्बर में डिसाल्व हो जाएगा लोअर हाउस
जापान की संसद को 7 या 14 नवम्बर को भंग कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा जल्द ही इस्तीफा दे सकसते हैं। बताया जा रहा है कि जापान की एडमिनिस्ट्रेटिव रिफार्म मिनिस्टर तारो कोनो अबतक का सबसे पापुलर चेहरा पीएम पद के लिए हैं।

Next Story