विश्व
अमेरिका में भारतीय और एशियाई ज्वेलर्स से लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
jantaserishta.com
1 Sept 2023 9:34 AM IST

x
न्यूयॉर्क: भारतीय और अन्य एशियाई ज्वेलर्स को आतंकित कर लूटपाट करने वाले 16 लोगों के एक गिरोह को भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी संघीय अधिकारियों ने दी है। नेवार्क में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के विशेष एजेंट जेम्स डेनेही ने बुधवार को कहा, "आरोपियों ने स्टोर मालिकों और कर्मचारियों को डराया और लूटपाट को अंजाम दिया।"
एफबीआई के सहायक निदेशक डेविड सुंडबर्ग ने कहा कि लूटपाट की गई वस्तुओं की कीमत हजारों डॉलर में है। वाशिंगटन संघीय अदालत में दायर आरोप पत्र में कहा गया कि जिन नौ आभूषण दुकानों में लूटपाट की गई, वाेे उत्तर-पूर्व में न्यू जर्सी के जर्सी सिटी के न्यूयॉर्क उपनगर से लेकर पेंसिल्वेनिया और वर्जीनिया से होते हुए दक्षिण-पूर्व में फ्लोरिडा तक में स्थित हैं। अदालती दस्तावेज़ में दुकानों को "दक्षिण एशियाई" के रूप में वर्णित किया गया है, और उनमें से, चार भारतीय मूल के लोगों की हैं।
अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि लुटेरों ने दक्षिण एशियाई ज्वेलर्स की पहचान की और उन पर हमला किया। आरोपपत्र के अनुसार, गिरोह ने डकैतियों को अंजाम देने के लिए कार लूटी या वाहन चुराए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





