विश्व

महिला के साथ गैंगरेप, खुद किया ये खुलासा

jantaserishta.com
11 Sept 2022 10:50 AM IST
महिला के साथ गैंगरेप, खुद किया ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

उन्होंने बताया कि नाईट क्लब में पार्टी के बाद वह उन पुरुषों के साथ उनके होटल गई थीं.
नई दिल्ली: एक आइलैंड पर दोस्तों संग छुट्टियां मनाने गईं एक महिला ने चार पुरुषों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि नाईट क्लब में पार्टी के बाद वह उन पुरुषों के साथ उनके होटल गई थीं. वहां उन्होंने अपनी मर्जी से उनमें से एक पुरुष के साथ संबंध बनाया था. लेकिन महिला का दावा है कि इसके बाद चार पुरुषों ने उनका गैंगरेप किया.
31 साल की यह महिला ब्रिटेन के ब्राइटन की रहनेवाली हैं. वह ग्रीस के रोड्स आइलैंड पर घूमने गई थीं. महिला ने बताया कि 4 सितंबर की सुबह वह दोस्तों के साथ फलिराकी इलाके के एक रिजॉर्ट में गई थीं. यहां एक नाईट क्लब में उन लोगों की मुलाकात बेल्जियम से आए पुरुषों से हुई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लोग फलिराकी के डांस सिटी नाईट क्लब में पुरुषों से मिले थे. महिला ने बताया कि बेल्जियम से आए पुरुषों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है. नाईट क्लब में एन्जॉय करने के बाद इन पुरुषों के साथ वह और उनकी दोस्त फलिराकी के एक होटल में गए. इसी होटल में बेल्जियम से आए सभी पुरुष ठहरे हुए थे.
लोकल न्यूजपेपर Dimokratiki के मुताबिक, ग्रीस की पुलिस को ब्रिटिश महिला ने बताया कि होटल में वहां मौजूद पुरुषों में से एक के साथ उन्होंने अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे.
महिला ने बताया कि थोड़ी देर बाद उनके सभी दोस्त होटल से चले गए और वह वहां अकेली रह गईं. महिला का दावा है कि इसके बाद वहां मौजूद चारों पुरुषों ने उनका गैंगरेप किया.
महिला ने पुलिस को बताया कि वह पुरुषों के बीच से भागने में कामयाब रहीं. वह उस होटल से भागकर वहां पहुंची जहां वह पहले से ठहरी हुई थीं. महिला ने 5 सितंबर को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
रोड्स की पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. महिला ने सभी आरोपियों की पहचान भी कर ली. जांचकर्ताओं ने चारों पुरुषों के DNA सैंपल्स भी ले लिए हैं.
ग्रीक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों पुरुषों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है. पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज और डांस सिटी नाईट क्लब की फुटेज की जांच शुरू कर दी है. इधर, 6 सितंबर को रेप के सभी आरोपियों को बेल पर छोड़ दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story