विश्व

गजराज को स्नैक्स देखकर आई लालच, दुकान में घुसकर खाया बड़े आराम से

Nil dhankar
28 April 2026 7:54 AM IST
गजराज को स्नैक्स देखकर आई लालच, दुकान में घुसकर खाया बड़े आराम से
x
पढ़े पूरी खबर

थाईलैंड। थाईलैंड से एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक जंगली हाथी बिना किसी हड़बड़ी के एक छोटी दुकान में घुसता है और बिल्कुल आम ग्राहक की तरह स्नैक्स उठाकर खाने लगता है.

वीडियो में दिखता है कि हाथी आराम से दुकान के अंदर जाता है और अपनी सूंड से बड़ी सफाई के साथ खाने-पीने की चीजें उठाता है. वह मीठे राइस क्रैकर्स, सैंडविच और केले जैसी चीजें उठाकर वहीं खाता है. कुछ मिनट तक 'शॉपिंग' करने के बाद वह उसी रास्ते से बाहर निकल जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हाथी का नाम Plai Biang Tek है और यह नेशनल पार्क के पास अक्सर नजर आता है. यह पहले भी इंसानी इलाकों में खाने की तलाश में आता रहा है.इस बार हाथी ने करीब 25 डॉलर के स्नैक्स खा लिए और थोड़ा बहुत सामान इधर-उधर कर दिया. हालांकि, किसी तरह की आक्रामकता नहीं दिखाई गई. बाद में एक वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन संगठन ने नुकसान की भरपाई कर दी, जिससे मामला शांत रहा.

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब मजेदार रहीं. किसी ने लिखा कि अगर वह होता तो जाते-जाते पानी की बोतल भी उठा लेता. वहीं कई यूजर्स ने एलिफेंट इन द रूम जैसे मजाकिया कमेंट किए. कुछ लोगों ने इसे इंसान और जानवर के बीच के रिश्ते के नजरिए से भी देखा और कहा कि यह घटना दिखाती है कि जानवर भी इंसानी जगहों को समझने लगे हैं. यह वीडियो सिर्फ हंसी का कारण नहीं बना, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि जंगल और इंसानी दुनिया के बीच की दूरी अब पहले जैसी नहीं रही.


Next Story