विश्व

जी20 शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र ने चीन का पक्ष प्रतिबिंबित किया: चीनी विदेश मंत्रालय

jantaserishta.com
11 Sept 2023 2:55 PM IST
जी20 शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र ने चीन का पक्ष प्रतिबिंबित किया: चीनी विदेश मंत्रालय
x
बीजिंग (आईएएनएस) चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की उपलब्धियों की चर्चा में कहा कि इस शिखर सम्मेलन में जारी घोषणा पत्र ने चीन का पक्ष प्रतिबिंबित किया है।
उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने जी20 सहयोग पर चीन के विचार और पक्ष पर प्रकाश डाला और विभिन्न पक्षों से एकजुट होकर सहयोग करने की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर शांति व विकास की युंगातर जिम्मेदारी उठाते हुए वैश्विक आर्थिक बहाली, खुलेपन, सहयोग और निरंतर विकास बढ़ाने की वकालत की।
इस शिखर सम्मेलन में जारी घोषणा पत्र ने चीन के पक्ष दर्शाये हैं। घोषणा पत्र में विश्व को जी20 द्वारा मिलकर वैश्विक चुनौतियों का निपटारा कर वैश्विक आर्थिक बहाली व वैश्विक विकास बढ़ाने का सकारात्मक संकेत भेजा गया है। माओ निंग ने बताया कि चीन हमेशा जी20 कार्य को महत्व देता है और सक्रियता से इस का समर्थन करता है। चीन के पक्ष में जी20 को एकजुट होकर सहयोग करने से वैश्विक अर्थव्यवस्था व विकास में विभिन्न चुनौतियों से निबटना चाहिए। चीन ने रचनात्मक भूमिका निभायी और विकासशील देशों की चिंताओं पर ध्यान देते हुए विश्व के समान विकास संबंधी कई उपलब्धियां हासिल कराने का समर्थन किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story