
x
beijing पेइचिंग: समयानुसार 13 सितंबर को, चीन के सछ्वान प्रांत के छंगदू शहर में दूसरे गोल्डन पांडा पुरस्कारों की घोषणा की गई। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने कई पुरस्कार और नामांकन जीते। सीएमजी के चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने अंतर्राष्ट्रीय संचार में विशेष योगदान के लिए विशेष जूरी पुरस्कार जीता।
सीएमजी द्वारा निर्मित वृत्तचित्र "हॉटलाइन पेइचिंग" ने चाइना स्टोरी अंतर्राष्ट्रीय संचार के लिए विशेष जूरी पुरस्कार जीता।
सीएमजी द्वारा सह-निर्मित और प्रीमियर की गई टीवी ड्रामा "वह और उसकी लड़कियां" ने टीवी ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार जीते।
सीएमजी द्वारा सह-निर्मित और प्रीमियर की गई टीवी ड्रामा "फ्लावर्स शांगहाई" की नायिका ने टीवी ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
इसके अलावा, सीएमजी द्वारा निर्मित वृत्तचित्र "भविष्य की ओर चीन की दौड़" को चाइना स्टोरी अंतर्राष्ट्रीय संचार के लिए विशेष जूरी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। "बियॉन्ड द फार साइड" को वृत्तचित्र श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। "पेइचिंग मन: द लास्ट सीक्रेट्स ऑफ ह्यूमनकाइंड" के निर्देशक जैक्स मैलाटेरे को वृत्तचित्र श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। "स्टोरीज ऑफ डुनहुआंग" को एनिमेटेड फीचर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए नामांकित किया गया।
TagsCMGगोल्डन पांडा पुरस्कारCGTNटीवी ड्रामावृत्तचित्रसर्वश्रेष्ठ अभिनेतासर्वश्रेष्ठ पटकथाछंगदूजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





