विश्व

ईंधन का संकट गहराया, इसी माह आईएलसी के तहत श्रीलंका पहुंचेगी अंतिम खेप

Sarita
12 Jun 2022 6:41 AM IST
Fuel crisis deepens, last consignment will reach Sri Lanka under ILC this month
x

फाइल फोटो 

इंडियन लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत ईंधन शिपमेंट की अंतिम खेप इस माह श्रीलंका पहुंच रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन लाइन ऑफ क्रेडिट (आईएलसी) के तहत ईंधन शिपमेंट की अंतिम खेप इस माह श्रीलंका पहुंच रही है। फिलहाल भारत की ओर से भविष्य में आपूर्ति के कोई संकेत नहीं हैं।

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने बताया कि वह 16 जून को आईएलसी के तहत अंतिम डीजल और 22 जून को अंतिम पेट्रोल शिपमेंट की उम्मीद कर रहे हैं। ईंधन आपूर्ति में आने वाली कठिनाइयों पर सरकार ने कहा कि वह ईंधन खरीद के लिए भारत से क्रेडिट लाइनों का विस्तार करने पर काम कर रही है।
श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। आर्थिक संकट के कारण भोजन, दवा, ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। श्रीलंकाई लोग ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों लाइनों में इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। श्रीलंका की ईंधन खरीद पूरी तरह से आईएलसी पर निर्भर है। 50 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन को बाद में एक और 20 करोड़ डॉलर के साथ पूरा किया गया था।
भारत लगातार कर रहा मदद
भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यहां बयान में कहा, पड़ोसी पहले की नीति के तहत पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका के लोगों को कई तरह से सहायता प्रदान की है। भारत ने श्रीलंका के भोजन, स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा के लिए अब तक करीब 3.5 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की है।
17 लाख श्रीलंकाई बच्चों को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत : यूनिसेफ
भयावह आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में करीब 17 लाख बच्चों को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत है। यूनिसेफ ने इन बच्चों की मदद के लिए 2.5 करोड़ डॉलर की मांग की है। ये बच्चे बिना पोषण, शिक्षा के लगातार संकटों से घिरे हैं।
Next Story