विश्व
दोस्ती जारी रहेगी: पुतिन ने रूस में सैनिकों की तैनाती के लिए किम जोंग उन को कहा 'शुक्रिया'
jantaserishta.com
28 April 2025 2:18 PM IST

x
सोल: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के लिए किम जोंग-उन को धन्यवाद दिया। उन्होंने वचन दिया कि युद्ध के मैदान में बनी उनकी द्विपक्षीय मित्रता बढ़ती रहेगी।
रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि पुतिन ने उत्तर कोरिया को 'कुर्स्क क्षेत्र को यूक्रेनी सैन्य टुकड़ियों से मुक्त कराने में मदद' का संदेश दिया। इससे कुछ घंटे पहले ही प्योंगयांग ने रूस में अपनी सेना की तैनाती की आधिकारिक पुष्टि की थी। पुतिन ने कहा, "हम इसकी बहुत सराहना करते हैं और राज्य मामलों की समिति के अध्यक्ष कॉमरेड किम जोंग-उन, साथ ही पूरे नेतृत्व और उत्तर कोरिया की जनता के प्रति व्यक्तिगत रूप से आभारी हैं।"
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने कहा कि युद्ध के मैदान में रूस और उत्तर कोरिया के बीच दोस्ती और सहयोग का मजबूत बंधन बढ़ता रहेगा और हर स्तर पर इसका विस्तार होगा। उत्तर कोरिया ने सोमवार को पहली बार पुष्टि की कि उसने आपसी रक्षा संधि के तहत यूक्रेन के खिलाफ मॉस्को के युद्ध का समर्थन करने के लिए रूस में अपने सैनिकों को तैनात किया।
प्योंगयांग ने दावा किया कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रूस की कुर्स्क पर नियंत्रण हासिल करने में मदद की। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि उत्तर कोरिया की यह तैनाती मॉस्को के साथ प्योंगयांग की आपसी रक्षा संधि के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के 'आदेश' पर की गई।
उत्तर कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग का हवाला देते हुए, केसीएनए ने रूस में सैन्य तैनाती की पहली पुष्टि की। इस बीच, दक्षिण कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सेना भेजने के उत्तर कोरिया के पहले सार्वजनिक स्वीकारोक्ति की कड़ी निंदा की। सोल ने प्योंगयांग पर सैनिक तैनाती को उचित ठहराकर अंतरराषट्रीय समुदाय का 'मजाक' उड़ाने का आरोप लगाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





