
x
दोस्ती में दरार.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति उद्योगपति एलॉन मस्क के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती अब खुलकर दुश्मनी में बदल गई है. ट्रंप ने मस्क की कंपनियों के सरकारी ठेके और सब्सिडी खत्म करने की धमकी दी, तो मस्क ने पलटवार करते हुए ट्रंप को पद से हटाने यानी महाभियोग से जुड़े पोस्ट को समर्थन देकर नई चर्चा छेड़ दी है. दरअसल, ट्रंप की धमकी के बाद मस्क की कंपनियों जैसे- Tesla और SpaceX को बड़ा झटका लग सकता है.
ट्रंप ने Truth Social पर लिखा कि हमारे बजट से अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका है- एलॉन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म कर देना. मुझे हमेशा हैरानी होती थी कि बाइडेन ने ये पहले क्यों नहीं किया.
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स रद्द करने की धमकी के बाद मस्क ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि SpaceX अब अपने 'Dragon' स्पेसक्राफ्ट को डीकमीशन (बंद) करना शुरू करेगा.
हालांकि एलॉन मस्क ने ट्रंप के बयान पर एक शब्द में पलटवार करते हुए लिखा 'Whatever' यानी जैसा आपकी मर्जी.
वॉल स्ट्रीट में मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आई. टेस्ला के शेयर 14.3% गिरे और कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब 150 बिलियन डॉलर का झटका लगा, जो टेस्ला के इतिहास की सबसे बड़ी एक-दिनी गिरावट है. शेयर बाज़ार बंद होने के चंद मिनट बाद मस्क ने X पर एक पोस्ट के जवाब में 'Yes' लिखा, जिसमें ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की बात कही गई थी.
ड्रैगन SpaceX का प्रमुख क्रू और कार्गो यान है, जिसे NASA के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मिशन भेजने के लिए उपयोग किया जाता है. यह अमेरिका की ओर से ISS तक इंसानों को ले जाने वाली एकमात्र निजी प्रणाली है.
एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि एलॉन झुंझुलाने लगा था तो मैंने उसे जाने के लिए कहा. मैंने उसका ईवी मैंडेट वापस ले लिया, जिसके तहत सभी को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसे कोई और नहीं खरीदना चाहता था. हालांकि एलॉन बहुत पहले से जानता था कि मैं ऐसा करने जा रहा हूं, और वह पागल हो गया.
ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग यहीं नहीं थमी. मस्क ने भी निजी हमला किया और दावा किया कि मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते. मैंने उनकी वापसी के लिए कम से कम 250 मिलियन डॉलर खर्च किए और अब देखिए, कितना अहसान फरामोश रवैया. मस्क ने यह भी याद दिलाया कि वे हाल ही तक व्हाइट हाउस की 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिसिएंसी' (DOGE) के चीफ थे , जो सरकारी फिजूलखर्ची पर नजर रखने के लिए बनाई गई थी.
Tagsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपडोनाल्ड ट्रंपएलॉन मस्कUS President Donald TrumpDonald TrumpElon Musk
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





