विश्व

बाल-बाल बचे राष्ट्रपति, कई धमाके सुनाई दिए, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

jantaserishta.com
7 July 2026 2:11 PM IST
बाल-बाल बचे राष्ट्रपति, कई धमाके सुनाई दिए, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
x
मचा हड़कंप.

नई दिल्ली: सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को उस समय कई धमाके सुनाई दिए जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे. यह धमाके फोर सीजन्स होटल के पास हुए, जहां मैक्रों के ठहरने की बात सीरियाई मीडिया ने बताई है.

सीरियाई अखबार अल-वतन और सीरिया टीवी नेटवर्क के मुताबिक राजधानी के बीचोंबीच दो धमाके हुए. घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से फैले वीडियो में एक गाड़ी में आग लगी हुई दिखाई दे रही है. सड़क पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं. किसी भी संगठन ने अभी तक इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब मैक्रों सीरिया के दौरे पर पहुंचे थे और यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा था. फ्रांस के किसी राष्ट्रपति का सीरिया दौरा पिछले कई सालों में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. ऐसे मौके पर राजधानी में धमाकों की खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है.
गौर करने वाली बात यह है कि यह हादसा उस घटना के कुछ ही दिन बाद हुआ है जब दमिश्क में जस्टिस पैलेस के पास एक कैफे में विस्फोटक उपकरण फटा था. उस धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे. यानी थोड़े ही समय के अंदर दमिश्क में यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
फिलहाल सीरियाई सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं. मैक्रों और अल-शरा के बीच मुलाकात पर इस घटना का क्या असर पड़ा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story