विश्व

फ्रांस सरकार ने 2023 की शुरूआत में 5 प्रतिशत मुद्रास्फीति का लक्ष्य रखा है: रिपोर्ट

jantaserishta.com
21 Oct 2022 11:35 AM IST
फ्रांस सरकार ने 2023 की शुरूआत में 5 प्रतिशत मुद्रास्फीति का लक्ष्य रखा है: रिपोर्ट
x
पेरिस (आईएएनएस)| फ्रांस का लक्ष्य 2023 की शुरूआत तक देश की वार्षिक मुद्रास्फीति दर को 5 प्रतिशत तक लेकर आना है। यह बयान फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने दिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "कंपनियों के संरक्षण पर एक बहस में सरकार के आर्थिक उद्देश्यों को प्रस्तुत करते हुए, ले मायेर ने कहा कि वह 2023 के अंत तक मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत और 2024 में 2 प्रतिशत तक कम करना चाहते हैं।"
उन्होंने स्वीकार किया कि कीमतों में वृद्धि परिवारों के लिए चिंता पैदा करती है।
मंत्री ने कहा, "यह सिर्फ एक आर्थिक कठिनाई नहीं है, यह एक सामाजिक कठिनाई है, एक राजनीतिक कठिनाई है। इससे राजनीतिक संकट शुरू होता है।"
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इकोनॉमिक स्टडीज के मुताबिक, सितंबर में देश का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अगस्त में 5.9 फीसदी के बाद सालाना आधार पर 5.6 फीसदी बढ़ा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story