विश्व
मॉस्को में आतंकी हमले के बाद फ्रांस ने आतंकवाद विरोधी सुरक्षा चेतावनी स्तर को उच्चतम स्तर तक बढ़ाया
jantaserishta.com
25 March 2024 9:35 AM IST

x
पेरिस: रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को घातक आतंकवादी हमला हुआ। इसके बाद फ्रांस सरकार ने देश के सामने आने वाले संभावित खतरे से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा चेतावनी प्रणाली विजिपिरेट को उच्चतम स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।
फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटल ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, ''फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मॉस्को में हमले के मद्देनजर रविवार रात एलिसी पैलेस में एक रक्षा और सुरक्षा बैठक बुलाई।''
प्रधानमंत्री अटल ने आगे कहा, "आईएसआईएस के कथित हमले और देश पर मंडरा रहे आतंकी हमलों के खतरे के मद्देनजर, हमने आतंकवाद विरोधी सुरक्षा चेतावनी स्तर को उच्चतम स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है।''
ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 137 लोग मारे गए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को टेलीविज़न पर राष्ट्रीय संबोधन में 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





