विश्व

लूट से सबक, अब लूव्र म्यूजियम के बाहर लगाए जाएंगे 100 सीसीटीवी कैमरे

jantaserishta.com
19 Nov 2025 5:43 PM IST
लूट से सबक, अब लूव्र म्यूजियम के बाहर लगाए जाएंगे 100 सीसीटीवी कैमरे
x
पेरिस: दुनिया का मशहूर लूव्र म्यूजियम हाल ही में गलत वजहों से चर्चा में रहा। लुटेरों ने बेशकीमती टुकड़े उड़ा लिए। अब उससे सबक लेते हुए संग्रहालय ने 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी जनरल असेंबली में संग्रहालय की निदेशक लॉरेंस डेस कार्स ने दी।
रॉयटर्स के मुताबिक लॉरेंस ने यह भी कहा कि लूव्र परिसर में एक "उन्नत पुलिस स्टेशन" की स्थापना भी की जाएगी।19 अक्टूबर को दुनिया के इस मशहूर संग्रहालय में 10.2 करोड़ डॉलर की लूट हुई थी। लुटेरे गहनों में से कीमती रत्न लेकर फरार हो गए थे। जिसने विश्व भर में फ्रांस की फजीहत करा दी थी। सबसे ज्यादा देखे जाने वाले संग्रहालय की अपनी असंख्य कलाकृतियों के संरक्षक के रूप में विश्वसनीयता पर संदेह पैदा कर दिया।
जांचकर्ताओं ने चार संदिग्धों को पकड़ा भी है, लेकिन चोरी हुए रत्न अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि संग्रहालय की बाहरी दीवारों पर सुरक्षा कैमरों की पर्याप्त कवरेज नहीं थी और जिस बालकनी में सेंधमारी हुई थी, उसे भी कवर नहीं किया गया था।
लूट के बाद, फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि लूव्र संग्रहालय साल के अंत तक अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करेगा, जिसमें घुसपैठ-रोधी उपकरण और आस-पास की सार्वजनिक सड़कों पर वाहन-रोधी अवरोधक शामिल हैं।
फ्रांस की सार्वजनिक लेखा परीक्षा संस्था, जिसे कोर्ट डेस कॉम्पटेस के नाम से जाना जाता है ने पिछले महीने एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें कहा गया है कि कलाकृतियों पर अत्यधिक खर्च के कारण संग्रहालय अपने बुनियादी ढांचे को सहेजने में असमर्थ है। डेस कार्स ने सांसदों से कहा: "मैं इन अधिग्रहणों की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं, जो हमारे देश और हमारे संग्रह का गौरव हैं। लूव्र में काम को राष्ट्रीय संग्रहों को प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null